मेरी बैस्टी मेरी डायरी# डायरी लेखन प्रतियोगिता -17-Dec-2021
31 दिसंबर
रात के नौ...
2021 की डायरी का आखिरी पन्ना... अलविदा बैस्टी इस साल तूने मेरा बहुत साथ निभाया...
अभी कुछ पंक्तियां लिखी..
अलविदा 2021
दिन महीने बीते
अपने सपनों को सीते
कुछ सुलझे.. उलझे रिश्ते के धागे
और गम दूर हमसे भागे
बीत रहा ये साल
करके किसी का बुरा हाल
किसी की किस्मत जागी
तो कोई बन गया बेरागी
आई इस वर्ष की अंतिम रात
कर लो पूरी मन की सब बात
कुछ रह न जाए अधूरा
जी लो इस रात को पूरा
विदाई की बेला है
जीवन का अद्भुत खेला है
जो आया है इस दुनिया में
इक दिन तो उसको जाना है
वर्ष 2021 जाएगा
तभी तो वर्ष 2022 आएगा
न जाने क्या- क्या
अपने संग सौगात लाएगा
***
कविता की कविता
कविता झा'काव्या कवि'
#लेखनी
#डायरी लेखन प्रतियोगिता
Swati chourasia
31-Dec-2021 10:03 PM
वाह बहुत सुंदर रचना 👌👌
Reply